क्या CJP फिर करेगी प्रोटेस्ट? जंतर-मंतर पर हलचल के बीच दिल्ली पुलिस अलर्ट, वेल्ड किए जा रहे बैरिकेड्स

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्र सरकार पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सैकड़ों छात्रों पर कार्रवाई की गई है. उन्होंने मांग की कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस ली जाएं, हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाए.

CJP protest warning

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर माहौल गरमाने के संकेत मिल रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा नए सिरे से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. जंतर-मंतर के आस-पास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. चौंकाने वाली बात ये है कि बैरिकेड्स को वेल्ड किया जा रहा है, जिससे उन्हें एक जगह से दूसरी जगह खिसकाया ना जा सके. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक कंपनी भी पुलिस के साथ 24 घंटे मौके पर तैनात रहेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पेपर लीक को लेकर हुआ था प्रदर्शन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कदम सीजेपी के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद उठाया गया है. जंतर-मंतर पर ही सीजेपी चीफ अभिजीत दिपके ने नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, जिसके बाद आंदोलन देशव्यापी बन गया. मांगें पूरी होने और प्रदर्शन खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद सीजेपी ने फिर से विरोध प्रदर्शन की चेतावनी देकर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. CJP ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को हुए समझौते का पालन नहीं किया.

विज्ञापन

CJP ने क्यों दी प्रदर्शन की चेतावनी?


कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि आंदोलन समाप्त कराने के दौरान यह आश्वासन दिया गया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. हालांकि, CJP का आरोप है कि इसके बावजूद कई राज्यों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज की जा रही हैं और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्र सरकार पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सैकड़ों छात्रों पर कार्रवाई की गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ