Delhi Police ACP’s Son Murder Update : दिल्ली पुलिस में एसीपी के पद पर तैनात एसीपी यशपाल सिंह के बेटे लक्ष्य की हत्या के मामले में बड़ा अपटेड सामने आया है। पुलिस ने उसकी हत्या के कारण और आरोपी का पता लगा लिया है। लेकिन, लक्ष्य का शव अब तक नहीं मिल पा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
आउटर नॉर्थ जिले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ में एसीपी यशपाल सिंह ने 23 जनवरी को रात 11.20 बजे अपने 26 वर्षीय बेटे लक्ष्य के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार लक्ष्य अपने घर की ईकोस्पोर्ट कार से विकास भारद्वाज नामक एक शख्स के साथ एक विवाह समारोह में गया था।
पूछताछ में क्या बोला आरोपी
विकास भारद्वाज तीस हजारी कोर्ट में एक वकील के साथ काम करता था और उसके साथ अभिषेक नाम का एक शख्स और था। बता दें कि लक्ष्य भी पेशे से वकील था। पुलिस ने 19 वर्षीय अभिषेक को हिरासत में ले लिया है। वह दिल्ली में नरेला की पंजाबी कॉलोनी में स्थित जवाहर कैंप की एक झुग्गी का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान अभिषेक ने बताया कि सोमवार (22 जनवरी) की दोपहर विकास ने उससे हरियाणा एक शादी में चलने के लिए कहा था। विकास ने यह भी कहा था कि तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील लक्ष्य ने उससे कर्ज लिया था और जब पैसा वापस मांगा तो गलत व्यवहार किया।
दोनों ने लक्ष्य की हत्या करने का प्लान बनाया और हरियाणा में मुनक नहर में फेंकने का फैसला किया। अभिषेक को लक्ष्य 22 जनवरी की दोपहर को अपनी कार से मुकरबा चौक पर मिला था। थोड़ी देर बाद विकास भी उनके साथ आ गया था। देर रात तीनों शादी कार्यक्रम में पहुंचे और करीब 12 बजे वहां से निकल गए।
नहर में धक्का देकर भाग गए
अभिषेक ने बताया कि वापसी के दौरान पानीपत में उन्होंने कार रोकी और पेशाब करने के लिए कार से बाहर निकले। जब लक्ष्य नहर के पास खड़ा था तब अभिषेक और विकास ने उसे धक्का दे दिया और लक्ष्य की कार लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद विकास ने अभिषेक को नरेला में उतारा और वहां से चला गया।
पुलिस का कहना है कि अभी तक मिले सबूतों के आधार पर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, विकास भारद्वाज की तलाश फिलहाल की जा रही है। इस मामले में आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही लक्ष्य के शव का पता लगाने की कोशिश भी लगातार की जा रही है।
ये भी पढ़ें: पुलिसवाले ने आग से ‘खेलकर’ बचाई दिव्यांग की जान
ये भी पढ़ें: बोले केजरीवाल- रामराज्य से प्रेरित है दिल्ली सरकार
ये भी पढ़ें: जानिए कैसी रही थी देश की पहली गणतंत्र दिवस परेड
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
53 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines