हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'क्या PM मोदी फिर DU आएंगे और सफाई देंगे?' सत्य निकेतन PG हादसे पर अभिजीत दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना

Delhi Building Collapse: अभिजीत दीपके के मुताबिक, PM मोदी के SRCC शताब्दी समारोह में शामिल होने के अगले ही दिन साउथ कैंपस के पास छात्रों के रहने वाले एक हॉस्टल बिल्डिंग के गिरने की घटना सामने आ गई.

विज्ञापन
अभिजीत ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक छात्र जर्जर बुनियादी ढांचे और लापरवाही की कीमत चुकाते रहेंगे. (Photo: ANI)

नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत के ढहने से हड़कंप मच गया. अब तक हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटना स्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्यों का जायजा लिया. इस घटना को लेकर अब कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने अब हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से सवाल किया कि क्या वो फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय जाएंगे और घटना पर सफाई देंगे.

राहत बचाव कार्य जारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में कई छात्रों के मौजूद होने की आशंका जताई गई थी. मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना के बाद दिल्ली फायर सर्विस, NDRF, दिल्ली पुलिस, MCD और सिविल डिफेंस समेत कई एजेंसियों ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया. अब तक करीब 6-7 छात्रों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं IPS सचिन शर्मा? CJP चीफ अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप, दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का दावा

विज्ञापन

दिल्ली की एकेडमिक सिस्टम पर उठाया सवाल

हादसे को लेकर अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और दिल्ली की एकेडमिक सिस्टम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी के हालिया दिल्ली विश्वविद्यालय दौरे का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या प्रधानमंत्री एक बार फिर DU आएंगे और बताएंगे कि यह हादसा कैसे हुआ? अभिजीत दीपके ने कहा कि पीएम मोदी ने एक दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीतिक भाषण दिया था और अपने संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन देश के एकेडमिक सिस्टम की स्थिति पर कम बात हुई.

जब दिल्ली के छात्र सुरक्षित नहीं तो…

अभिजीत दीपके के मुताबिक, PM मोदी के SRCC शताब्दी समारोह में शामिल होने के अगले ही दिन साउथ कैंपस के पास छात्रों के रहने वाले एक हॉस्टल बिल्डिंग के गिरने की घटना सामने आ गई. अभिजीत ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक छात्र जर्जर बुनियादी ढांचे और कथित लापरवाही की कीमत चुकाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि छात्रों को सुरक्षित कक्षाएं, सुरक्षित हॉस्टल और सम्मानजनक जीवन की बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए. अभिजीत दीपके ने कह कि जब राष्ट्रीय राजधानी में पढ़ने वाले छात्र भी सुरक्षित नहीं हैं तो व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: CJP ने संसद मार्ग थाने का किया घेराव, निशु आजाद मामले में प्रदर्शन; चंद्रशेखर आजाद भी हैं मौजूद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola