AAP Vs BJP Poster War: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को नया पोस्टर जारी किया। भाजपा की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए पोस्टर पर लिखा कि आप के करप्ट चोर, मचाए शोर।
दिल्ली भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बुधवार को एक पोस्टर जारी किया जिसमें आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह नजर आ रहे हैं।
बीजेपी ने पोस्टर के जरिए भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए पोस्टर के साथ एक कप्शन भी डाला गया जिसमें लिखा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट चोर शोर मचा रहे हैं।
बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से 30 मार्च को देश भर में 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे, जिसके जवाब में भाजपा की ओर से ये पोस्टर जारी किया गया है।
आप ने पोस्टर में पीएम मोदी के एजुकेशन को लेकर साधा था निशाना
आम आदमी पार्टी ने 30 मार्च को जारी पोस्टर के साथ पीएम मोदी पर उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर निशाना साधा, जिसमें पूछा गया था कि क्या भारत के पीएम को पढ़े लिखे होना चाहिए? इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में “मोदी हटाओ, देश बचाओ” के पोस्टर भी लगाए थे।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
5 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
11 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
12 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines