दिल्ली नगर निगम (MCD) की अनुसूचित जाति कल्याण समिति के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गुरुवार को जमकर हंगामा और तीखी नोकझोंक हुई. सिविक सेंटर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब AAP पार्षदों ने मेयर प्रवेश वाही के दफ्तर में घुसकर नारेबाजी शुरू कर दी. ड्रामे के दौरान विरोध जताते हुए AAP पार्षद प्रेम चौहान ने अपना कुर्ता तक फाड़ लिया. हंगामे के बीच भाजपा उम्मीदवारों को पैनल के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.
AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप
MCD में नेता प्रतिपक्ष और AAP पार्षद अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि एमसीडी ने अपने चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन बनाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने कहा कि कमेटी में दलित सदस्यों की संख्या को मनमाने ढंग से 35 से घटाकर केवल 21 कर दिया गया ताकि बीजेपी का दबदबा बन सके. इसको लेकर पहले ही सदस्यों की संख्या 35 करने और चुनाव टालने की मांग को लेकर पत्र लिखा था, जिसे पर कोई गौर नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें : MCD की पार्किंग में धूल खा रहे 75 इलेक्ट्रिक वाहन, करोड़ों का निवेश बना कबाड़?
AAP का आरोप है कि चुनाव दोपहर 3 बजे होना था, लेकिन इसे पहले ही करवा लिया गया ताकि AAP पार्षद हिस्सा न ले सकें.
मेयर चैंबर में धक्का-मुक्की
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद विरोध दर्ज कराने सीधे मेयर प्रवेश वाही के चैंबर में दाखिल हो गए. वहां सुरक्षाकर्मियों के साथ पार्षदों की धक्का-मुक्की हुई और मेयर के साथ तीखी जुबानी जंग छिड़ गई. इस अफरा-तफरी के बीच AAP पार्षद प्रेम चौहान ने विरोध में अपना कुर्ता फाड़ डाला. अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली के दलितों के अधिकारों और हक के लिए उनकी पार्टी यह लड़ाई आगे भी जारी रखेगी.
क्या बोले मेयर?
वहीं, दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने AAP के आरोपों को खारिज किया है. मेयर ने कहा कि जब नामांकन की तारीखें तय थीं, तब आम आदमी पार्टी ने कोई पर्चा दाखिल ही नहीं किया. कोई प्रतिद्वंद्वी न होने के कारण भाजपा प्रत्याशी नियमानुसार निर्विरोध चुने गए. प्रेम चौहान के कपड़े फाड़े जाने की घटना पर नाराजगी जताते हुए मेयर वाही ने कहा कि AAP पार्षदों ने महिला पार्षदों के सामने अशोभनीय और अभद्र व्यवहार किया.
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
8 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
17 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
19 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines