Aatishi Marlena Oath Taking Ceremony: दिल्ली में आतिशी मार्लेना का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नया नेता चुना गया है। उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजी अपनी सिफारिश में 21 सितंबर को आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का प्रस्ताव रखा था। सीएम की शपथ के साथ ही मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।
आतिशी मार्लेना की कैबिनेट में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। इसके साथ ही मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश कुमार अहलावत सुल्तापुर पर माजरा से विधायक हैं।
कौन-कौन बनेगा मंत्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल मंत्रिमंडल के पुराने और अनुभवी मंत्रियों को बरकरार रखा जा सकता है। इनमें गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन शामिल हैं। इनके साथ मुकेश अहलावत का नाम भी चल रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिर्फ पांच महीनों का वक्त बचा है। चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल दोबारा सीएम के तौर पर लौट सकते हैं।
26-27 सितंबर को विधानसभा सत्र
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 26 और 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया है। पार्टी नेताओं को कहना है कि बतौर मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सदन को संबोधित करेंगी और दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगी। मुकेश कुमार अहलावत का संबंध दलित समुदाय से है। इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि पार्टी कैबिनेट में एक दलित चेहरे को शामिल कर सकती है।
विधानसभा चुनावों से पहले मुकेश कुमार अहलावत को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने दलित समुदाय को साधा है।
संबंधित खबरें
क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 hr agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
11 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
18 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines