नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है, ताकि दिल्ली वासियों के काम प्रभावित न हों। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मुख्यमंत्री को मिला है। इनके इस्तीफ़े की मंज़ूरी के बाद ही 2 नए मंत्री बनाए जाएंगे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन सिर्फ दिल्ली और हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। यह संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है कि सबसे ज्यादा काम करने वाले दिल्ली सरकार के मंत्रियों के पीछे केंद्र सरकार पड़ी हुई है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पूरी ईमानदारी से अपना पूरा जीवन देश व समाज के लिए समर्पित कर रहे हैं।
पूरे हिंदुस्तान के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के दो वरिष्ठ मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के षड्यंत्रों के कारण आज जेल के अंदर है। उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। यह पूरे हिंदुस्तान के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है। यह दो मंत्री सिर्फ दिल्ली और हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। केंद्र सरकार ने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के पीछे पड़कर इन्हें झूठे और फर्जी मुकदमों में फंसाया है। यह संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है कि सबसे ज्यादा काम करने वाले मंत्रियों के पीछे देश की केंद्र सरकार पड़ी हुई है। यह कोई अच्छे संकेत नहीं है। यह केस झूठे और फर्जी हैं।
और पढ़िए –आबकारी विभाग के दो पूर्व अफसरों समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत, क्या सिसोदिया भी होंगे रिहा?
दिल्ली वालों को कोई परेशानी ना हो
आप प्रवक्ता ने कहा कि हमारे दोनों मंत्री पूरी ईमानदारी से अपना जीवन देश व समाज के लिए समर्पितकर रहे हैं। उन दोनों ने अपना-अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को दिया है। दिल्ली में छोटी कैबिनेट है। मुख्यमंत्री और उनके साथ 6 मंत्री कैबिनेट में होते हैं। सभी जानते हैं कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के पास ज्यादातर अहम मंत्रालय थे। उनकी गैर-मौजूदगी में दिल्लीवालों का काम प्रभावित ना हो और दिल्ली वालों को कोई परेशानी ना हो, इसलिए उन्होंने इस्तीफे दिए हैं। इनके इस्तीफ़े के मंज़ूर होने के बाद , इनकी जगह 2 नए मंत्री जल्द बनाए जाएंगे। मगर पूरी आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार और एक-एक कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ खड़ा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 hr agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
2 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
8 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
9 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
10 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
10 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
11 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
12 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
22 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines