AAP released 2nd List for Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। पहली बार की तरह इस बार भी AAP ने कई पुराने विधायकों के टिकट काट दिए हैं। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की विधानसभा की सीट बदली गई है। वो इस बार अपनी परंपरांगत सीट पटपड़गंज की जगह नई सीट जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से टिकट दिया गया है।
लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की पुरानी सीट पटपड़गंज से पार्टी में हाल ही में शामिल हुए शिक्षाविद अवध ओझा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनीष सिसोदिया और अवध ओझा समेत पार्टी 20 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। मनीष सिसोदिया और अवध ओझा समेत पार्टी 20 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इसमें प्रमुख रूप से दिनेश भारद्वाज (नरेला), सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू (तिमारपुर), मुकेश गोयल (आदर्श नगर), जसबीर कराला (मुंडका), प्रदीप मित्तल (रोहिणी), परवेश रतन (पटेल नगर), परवीन कुमार (जनकपुरी), सुरेंद्र भारद्वाज (बिजवासन), जोगिंदर सोलंकी (पालम), प्रेम कुमार चौहान (देओली), विकास बग्गा (कृष्णा नगर), नवीन चौधरी (गांधी नगर) और आदिल अहमद खान (मुस्तफाबाद) का नाम शामिल है।
AAP की दूसरी लिस्ट में शामिल सीटों और उम्मीदवारों के नाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
नए चेहरों को मिली जगह
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी यह लिस्ट साझा की है। इस लिस्ट को शेयर करते हुए पार्टी ने नारा दिया है ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में भी पार्टी ने कई नए चेहरों को जगह दी थी। वहीं इस बार मनीष सिसोदिया की सीट अवध ओझा को दे दी गई है। इसके अलावा कुछ दिन पहले बीजेपी छोड़कर AAP में शामिल हुए सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को भी तिमारपुर से टिकट दिया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। फरवरी में दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग किसी भी समय दिल्ली की 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। आमतौर पर तारीखें सामने आने के बाद ही पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित करती है। मगर आम आदमी पार्टी ने पहले से ही सीटों पर अपने धुरधंर उतारने शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रेनी IPS और UPSC कोच की हाथापाई का वीडियो वायरल, जानें क्यों हुई लड़ाई?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
5 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
8 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
23 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
23 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines