AAP Leader Saurabh Bhardwaj: दिल्ली में 10 सालों तक आम आदमी पार्टी की सरकार का राज रहा। लेकिन इस बार आप पार्टी की इतनी बुरी हार हुई कि वो चारों खाने चित्त हो गई। बीजेपी सरकार को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ और अब जल्द ही भाजपा का कोई नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज बड़े ही अलग अंदाज में सामने आए हैं, जिसे देख सभी हैरान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हार के बाद कैसे आम आदमी पार्टी के नेताओं की जिंदगी बदल गई है। उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक चैनल शुरू कर दिया है जिसका नाम ‘बेरोजगार नेताजी’ रखा गया है। उन्होंने इस चैनल पर अपनी और पार्टी के नेताओं की आपबीती बताई है। आइए जानते हैं कि क्या बोले सौरभ…
हम बेरोजगार नेता हैं
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि 8 फरवरी को चुनाव के जो नतीजे आए उसके बाद पूरी दिल्ली बदली है। हम जैसे लोगों की तो पूरी की पूरी जिंदगी 180 डिग्री पलट गई है। अपनी आपबीती सुनाते हुए सौरभ सुनाते हुए कहा कि आज कहा जा सकता है कि हम वो नेता हैं जो बेरोजगार हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का क्या महत्व? महाकुंभ नहीं जा पाए तो हरिद्वार में लगाई डुबकी
चुनाव हारने के बाद कैसे बदली जिंदगी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि न सिर्फ उनकी बल्कि उन जैसे सभी नेताओं की जिंदगी इस हार के बाद पूरी बदल गई है। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस बात को लेकर प्रश्न कर रहे हैं कि अब आपकी कैसी लाइफ चल रही है। सौरभ ने कहा कि मैं चाहता था कि मैं खुद इस बारे में बताऊं की एक चुनाव हारने के बाद एक नेता की जिंदगी कैसे बदल जाती है।
नेतागिरी छोड़ इंफ्लुएंसर बने सौरभ
सौरभ ने लोगों से अपील की कि मैं चाहता हूं कि आपको इन सारे प्रश्नों के जवाब दूं। इसके लिए मैंने एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है जिसका नाम है ‘बेरोजगार नेताजी’। इस चैनल आप मुझे ज्वाइन करें और अपने सवाल भी भेज सकते हैं। ऐसे में अब ये साफ है कि सौरभ भारद्वाज करारी हार के बाद नेतागिरी छोड़ इंफ्लुएंसर बनने की राह पर चल पड़े हैं।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh जा रही मिनी बस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत और 11 की हालत नाजुक
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
14 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines