Delhi elections AAP candidate change: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की नरेला और हरिनगर सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। नरेला से पार्टी ने शरद चौहान को प्रत्याशी बनाया है। जबकि हरिनगर से सुरिंदर सेतिया को मैदान में उतारा है। बता दें कि पार्टी ने इससे पहले नरेला से दिनेश भारद्वाज को टिकट दिया था जबकि हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लों को प्रत्याशी घोषित किया था। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस से पहले सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि पार्टी ने इन दो सीटों पर प्रत्याशी क्यों बदले हैं?
बता दें कि इस बार आप ने 20 सिटिंग विधायकों के टिकट काटे थे। जबकि तीन विधायकों के परिवार वालों को प्रत्याशी बनाया था। टिकट कटने वालों में शरद चौहान भी शामिल थे, ऐसे में पार्टी ने उन्हें नामांकन की तिथि से एक दिन पहले टिकट दिया है। गौरतलब है कि इस बार केजरीवाल ने दूसरे दलों से आए नेताओं को भी प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने 6 टिकट ऐसे नेताओं को दिए जो दूसरी पार्टी से आप में आए थे।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव में सपा-टीएमसी ने AAP को क्यों दिया समर्थन? अखिलेश यादव-अभिषक बनर्जी ने बताई वजह
चुनाव से ऐन पहले बीजेपी में गए मंत्री कैलाश गहलोत की सीट पर पार्टी ने तरुण यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं फाइनल लिस्ट में लगभग सभी उम्मीदवारों को रिपीट किया है। उत्तम नगर से नरेश बालियान की जगह पर पार्टी ने उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाया है।
केजरीवाल-प्रवेश वर्मा ने किया नामांकन
इससे पहले आज आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से नामांकन किया। नामांकन से पहले उन्होंने वाल्मीकि और हनुमान मंदिर में पूजा की। पूजा के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। केजरीवाल के अलावा बीजेपी से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा और सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से उतरे रमेश बिधूड़ी ने नामांकन किया।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव से पहले बढ़ीं केजरीवाल की मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने दी शराब घोटले में मुकदमा चलाने की परमिशन
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines