दिल्ली चुनाव से पहले बढ़ीं केजरीवाल की मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने दी शराब घोटले में मुकदमा चलाने की परमिशन

Delhi Liquor Policy Case: नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में लोकसेवक के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जांच एजेंसी को मंजूरी लेने का निर्देश दिया था।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal (File Photo)

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, गृह मंत्रालय ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। बता दें इससे पहले नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में किसी भी लोकसेवक के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जांच एजेंसी को मंजूरी लेने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

ईडी ने केजरीवाल को बनाया है आरोपी

ईडी दिल्ली के शराब घोटाला मामले में जांच कर रही है। इस केस में अरविंद केजरीवाल को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुकदमा चलाने की परमिशन को लेकर पत्र लिखा।

विज्ञापन

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने तय नियमों के तहत कार्रवाई करने की परमिशन दी है 

ईडी ने अपने इस पत्र में शराब घोटाले में पूर्व सीएम की कथित संलिप्तता और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित उनके खिलाफ साक्ष्यों का जिक्र किया गया था। बताया जा रहा है कि विचार-विमर्श करने के बाद मंत्रालय ने तय नियमों के अनुसार ईडी को लोकसेवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने की अनुमति दी है।

ईडी ने दिल्ली की निचली अदालत में आरोपपत्र किया था दायर

जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद अब पूर्व सीएम के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। यहां बता दें कि ईडी ने पूर्व सीएम को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया था। इस बारे में उनके खिलाफ दिल्ली की निचली अदालत में आरोपपत्र भी दायर किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ