'दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को मिला दाखिला', AAP का BJP पर बड़ा आरोप

रोहिंग्या के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। आप के विधायक ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को एडमिशन दिया जा रहा है।

Anil Jha

आप विधायक अनिल झा।

दिल्ली में रोहिंग्या के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच अक्सर तकरार देखने को मिलती है। रोहिंग्या को लेकर आप ने बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को दाखिला दिया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

किराड़ी विधानसभा से विधायक अनिल झा वत्स ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने डबल स्टैंडर्ड की वजह से देश को अस्थिर करना चाहती है। दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र में स्थित स्कूलों में करीब ऐसे 10 बच्चों को एडमिशन दिया गया है, जिन्हें रोहिंग्या के नाम जाना जाता है। इन अवैध विदेशियों को रोहिंग्या कहते हैं।

विज्ञापन

अगर मैं गलत हूं तो BJP-पुलिस साबित करे : अनिल झा

आप विधायक ने दावा किया कि अगर अगर मैं गलत हूं तो बीजेपी और दिल्ली पुलिस करे और बताए कि किस नियम कायदे में आता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपने एक्स पोस्ट में पहले ही कह चुके हैं कि रोहिंग्या का स्वागत करते हैं। बक्करवाला के आसपास उन्हें शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या वक्फ संशोधन बिल के पास होने से बिहार चुनाव पर पड़ेगा असर?

विज्ञापन

क्यों रोहिंग्या को दिल्ली में बसाना चाहती है  BJP : आप विधायक

उन्होंने आगे कहा कि बॉर्डर की सुरक्षा करना केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियों की जिम्मेदारी है। आखिरकार क्यों केंद्र सरकार उन्हें दिल्ली में बसाना चाहती है। रोहिंग्या की ये चिंता कर रहे हैं, इसका हमें खेद है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में इन्हें एडमिशन दिया गया है। घुसपैठियों के लिए रेड कारपेट बिछा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ