Arvind Kejriwal will Gujarat Visit: गुजरात के उपचुनाव में मिली जीत के बाद से आम आदमी पार्टी ‘मिशन गुजरात’ को लेकर काफी एक्टिव हो गई। इसी के तहत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 23-24 जुलाई को गुजरात में ही रहेंगे। इस दो दिन के दौरान सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भाजपा की तानाशाही के खिलाफ रैली करेंगे।
भाजपा के खिलाफ रैली
इस बात जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। 23 और 24 जुलाई को दोनों नेता भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ और गुजरात की जनता के पक्ष में मोडासा और डेडिया पाड़ा में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि 30 साल शासन करने के बाद आज गुजरात में भाजपा का अहंकार और भ्रष्टाचार चरम पर है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज
‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि गुजरात में अपने दूध के उचित दाम मांग रहे किसान पशुपालकों के प्रदर्शन पर बीजेपी सरकार ने लाठी चार्ज कर दिया। एक किसान की मौत हो गई। घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने पर आम आदमी पार्टी के नेता चैतर वसावा को गिरफ़्तार कर लिया। 30 साल शासन करने के बाद आज गुजरात में बीजेपी का अहंकार और भ्रष्टाचार चरम पर है। मैं और भगवंत मान जी दो दिन की यात्रा पर गुजरात जा रहे हैं। हम मोडासा और डेडिया पाड़ा में गुजरात के लोगों के पक्ष में रैली में शामिल होंगे।