AAP Press Conference: भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दिल्ली में 100 दिन पूरे हो गए। इस दौरान आप नेता आतिशी ने बीते दिन ही BJP के काम का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की बात कही। आज AAP ने नई सरकार के काम पर बात करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें आतिशी ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी ने 10 साल से चल रही दिल्ली की व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘ये रिपोर्ट कार्ड हम दिल्ली में घर-घर तक ले जाएंगे।’
‘दिल्ली वालों का जीवन नरक’
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘केवल 100 दिन में बीजेपी ने दिल्ली वालों का जीवन नरक बना दिया है। बीजेपी ने 10 साल से चल रही दिल्ली की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया।’ उन्होंने कहा कि ’15 मुद्दों पर 100 दिन का बीजेपी के फेलियर का रिपोर्ट कार्ड आज पेश कर रहे हैं। ये रिपोर्ट कार्ड हम दिल्ली में घर-घर तक लेकर जाएंगे।’ पावर कट पर आतिशी ने कहा कि ‘दिल्ली में घंटों-घंटों पावर कट लग रहे हैं। क्या हम 2025 में रहते हैं? PPAC के नाम पर 7 से 15 फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं। अगले महीने से बढ़े हुए बिल आने लग जाएंगे।’
स्कूलों की फीस बढ़ा दी- आतिशी
आतिशी ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने के मुद्दे पर कहा कि ‘प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई हुई थी, लेकिन जिस दिन से बीजेपी की सरकार आई है, उन्होंने फीस बढ़ा दी। दिल्ली में इस वक्त पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आज दिल्ली में जगह-जगह सीवर से पानी आ रहा है। डॉक्टर बताएंगे कि आज पेट की बीमारियां बड़े पैमाने पर हो रही हैं।’ आतिशी ने आगे कहा कि ‘दिल्ली के इतिहास में गर्मियों के मौसम में पहली बार AQI 500 के पार कर गया। 24 मई को सीवियर कैटिगरी में दिल्ली का AQI चला गया।’
100 दिन 100 झूठ- सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘दिल्ली में बीजेपी की 4 इंजन की सरकार है, इन्होंने कोई सुविधा नहीं दी। यह कहा जा सकता है कि 100 दिन 100 झूठ।’ 2500 रुपये नहीं दिए, मोहल्ला क्लीनिक के लोगों ने इनसे मिलने का समय मांगा, उन्होंने नहीं दिया। सीएम के जनता दरबार गए, तो सीएम ने कहा कि किसी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा, अब 7 दिन का नोटिस देकर निकाल रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘250 क्लीनिक के लिए बोला कि किराए पर चल रहे हैं, उन्हें बंद किया जा रहा है।’
AAP विधायक संजीव झा और आप नेता कुलदीप कुमार भी इसमें शामिल हुए। संजीव झा ने कहा कि ‘100 दिन की सरकार से साबित हुआ कि सरकार मस्त है, जनता पस्त है।’ वहीं, कुलदीप कुमार ने कहा कि ‘4 इंजन की सरकार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि जनता परेशान हैं। 100 दिन से दिख गया है कि इनके आने वाले 5 साल कैसे होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: ‘राम सेतु: द ब्रिज विदइन’, रोमांच यात्रा की अनोखी कहानी, भरत सचदेवा की जुबानी
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
21 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
21 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
23 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
1 day ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines