'BJP के 100 दिन के कार्यकाल में दिल्ली वालों का जीवन नर्क', आतिशी और सौरभ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

AAP Press Conference: दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आप नेता आतिशी, आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, AAP विधायक संजीव झा और आप नेता कुलदीप कुमार शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार के काम का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है।

AAP Press Conference

AAP Press Conference: भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दिल्ली में 100 दिन पूरे हो गए। इस दौरान आप नेता आतिशी ने बीते दिन ही BJP के काम का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की बात कही। आज AAP ने नई सरकार के काम पर बात करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें आतिशी ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी ने 10 साल से चल रही दिल्ली की व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘ये रिपोर्ट कार्ड हम दिल्ली में घर-घर तक ले जाएंगे।’

विज्ञापन

‘दिल्ली वालों का जीवन नरक’

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘केवल 100 दिन में बीजेपी ने दिल्ली वालों का जीवन नरक बना दिया है। बीजेपी ने 10 साल से चल रही दिल्ली की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया।’ उन्होंने कहा कि ’15 मुद्दों पर 100 दिन का बीजेपी के फेलियर का रिपोर्ट कार्ड आज पेश कर रहे हैं। ये रिपोर्ट कार्ड हम दिल्ली में घर-घर तक लेकर जाएंगे।’ पावर कट पर आतिशी ने कहा कि ‘दिल्ली में घंटों-घंटों पावर कट लग रहे हैं। क्या हम 2025 में रहते हैं? PPAC के नाम पर 7 से 15 फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं। अगले महीने से बढ़े हुए बिल आने लग जाएंगे।’

विज्ञापन

स्कूलों की फीस बढ़ा दी- आतिशी

आतिशी ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने के मुद्दे पर कहा कि ‘प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई हुई थी, लेकिन जिस दिन से बीजेपी की सरकार आई है, उन्होंने फीस बढ़ा दी। दिल्ली में इस वक्त पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आज दिल्ली में जगह-जगह सीवर से पानी आ रहा है। डॉक्टर बताएंगे कि आज पेट की बीमारियां बड़े पैमाने पर हो रही हैं।’ आतिशी ने आगे कहा कि ‘दिल्ली के इतिहास में गर्मियों के मौसम में पहली बार AQI 500 के पार कर गया। 24 मई को सीवियर कैटिगरी में दिल्ली का AQI चला गया।’

विज्ञापन

100 दिन 100 झूठ- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘दिल्ली में बीजेपी की 4 इंजन की सरकार है, इन्होंने कोई सुविधा नहीं दी। यह कहा जा सकता है कि 100 दिन 100 झूठ।’ 2500 रुपये नहीं दिए, मोहल्ला क्लीनिक के लोगों ने इनसे मिलने का समय मांगा, उन्होंने नहीं दिया। सीएम के जनता दरबार गए, तो सीएम ने कहा कि किसी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा, अब 7 दिन का नोटिस देकर निकाल रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘250 क्लीनिक के लिए बोला कि किराए पर चल रहे हैं, उन्हें बंद किया जा रहा है।’

AAP विधायक संजीव झा और आप नेता कुलदीप कुमार भी इसमें शामिल हुए। संजीव झा ने कहा कि ‘100 दिन की सरकार से साबित हुआ कि सरकार मस्त है, जनता पस्त है।’ वहीं, कुलदीप कुमार ने कहा कि ‘4 इंजन की सरकार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि जनता परेशान हैं। 100 दिन से दिख गया है कि इनके आने वाले 5 साल कैसे होने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ