दिनभर से हो रही रिमझिम, ठिठुरन भी बढ़ी, दिल्ली NCR में सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज, जानें कबतक होगी बारिश?

Aaj Kal Ka Mausam : बारिश से बेहाल दिल्ली एनसीआर में भयंकर ठंड पड़ने लगी है। तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है, जिससे इस सीजन का सबसे ठंडा दिन 27 दिसंबर को दर्ज किया गया। आईएमडी ने ठंड-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Monsoon, Delhi-NCR, Rain, Today Weather Update, IMD alert

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट।

Delhi NCR Weather Forecast : उत्तर भारत में भयंकर ठंड पड़ने लगी है। पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली एनसीआर में दिनभर से रिमझिम बारिश हो रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी में 27 दिसंबर को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में कबतक बारिश होगी?

विज्ञापन

जानें दिल्ली एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हुई। शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है और उसके बाद आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

राजधानी में 10 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली के सफदरजंग और पालम में बारिश की वजह से अधिकतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। गुरुवार की तुलना में आज अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सिर्फ 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। आईएमडी ने बारिश और ठंड की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

27 साल बाद दिसंबर में सबसे ज्यादा बारिश

साल 1997 के बाद दिल्ली में इस साल दिसंबर में सबसे ज्यादा मासिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 27 सालों में दिसंबर सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना बन गया है। हालांकि, इस महीने में अभी 4 दिन बचे हुए हैं। ऐसे में बारिश का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

जानें 29-30 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 29-30 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की स्पीड धीरे-धीरे बढ़ेगी और फिर शाम-रात में कम हो जाएगी। शाम और रात में धुंध-धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछेंगी, जिससे विजिबिलिटी कम हो जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ