50 KM की स्पीड चलेंगी ठंडी हवाएं, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पड़ेगी भयंकर ठंड

Rain Cold Wave Alert : देश में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में बादल बरसेंगे और ओले भी गिरेंगे, जिससे भयंकर ठंड पड़ेगी। इसे लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather Update IMD Forecast

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में कोहरा छाएगा और बारिश होगी।

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। साथ ही बारिश और बर्फबारी भी पड़ रही है, जिससे तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बादल बरसेंगे। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, भारत के मध्य हिस्सों में पूर्वी हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरेंगे। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान में स्थित है, जो दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में होगा। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मुख्य रूप से 28 दिसंबर को उच्च नमी रहेगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को जमकर बादल बरसेंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में तेज गरज के साथ बादल बरसेंगे, जहां हवाएं की स्पीड 30-50 किमी प्रति घंटे रहेंगी। इस दौरान इन राज्यों में ओले भी गिरेंगे।

जानें नए साल में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

IMD के मुताबिक, एक जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक नया पश्चिमी विक्षोभ होने की संभावना है। इसके प्रभाव में 1 और 2 जनवरी को क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में लगभग सामान्य रहेगा। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 29 से 31 दिसंबर तक शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

राजस्थान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम ने शुक्रवार को राजस्थान में करवट ली। हनुमानगढ़, सीकर, पाली जयपुर समेत कई जिलों में दिन भर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। इस वक्त राजस्थान पर्यटकों से पूरी तरह सराबोर है। बारिश से पर्यटक भी परेशान हैं। बारिश को लेकर आईएमडी ने राज्य के 15 जिलों में ऑरेंज और 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

कोल्ड वेव का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 28 से 31 दिसंबर तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में भयंकर ठंड पड़ेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ