Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली एनसीआर में तेज धूप का कहर दिखाई दे रहा है। घर से बाहर निकलने वाले लोगों को हीटवेव के थपेड़ों से जूझना पड़ रहा है। सिर के ऊपर तपता सूरज अभी से इतना हाल बेहाल कर रहा है तो आने वाले समय में क्या होगा? दोपहर के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली-NCR का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 दिन दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में हीट वेव के चलते येलो अलर्ट घोषित किया है। वहीं 10 और 11 अप्रैल को बादल छाए रहने की आशंका है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आइए दिल्ली एनसीआर में मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट जानते हैं…
कैसा रहेगा आज का दिन
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज यानी 7 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री जाने का संभावना है। रात के समय गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। बता दें कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें क्योंकि इस समय हीटवेव का अलर्ट जारा किया गया है। ऐसे में ज्यादा गर्मी और धूप की वजह से लू से प्रभावित होने की आशंका ज्यादा है तो लोग सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में इन लोगों को मिलती है किराए में छूट, क्या लिस्ट में आप भी हैं शामिल
कब मिलेगी गर्मी से राहत
हालांकि 8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे दिल्ली में कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है। जान लें कि तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को थोड़ा आराम तो जरूर मिलेगा, लेकिन उसके बाद फिर आसमान से गर्मी के रूप में आग बरसने का आसार दिखाई दे रहे हैं। धूप, गर्मी और लू से बचने के लिए खूब पानी पिएं. हल्के, सूती कपड़े पहनें, घर से निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।
कैसे रहेंगे आने वाले दिन
आज 39° 26° बहुत गर्म
मंगलवार 40°26° धुंधला
बुधवार 40° 26° धुंधला
गुरुवार 37°25° धुंधला
शुक्रवार 37° 25° धुंधला
शनिवार 36° 24° धुंधला
रविवार 41° 26° अधिक गर्म
यह भी पढ़ें: इंटरनेट न होता तो हमारी जिंदगी कैसी होती? जानें Internet से जुड़ी 5 अनसुनी बातें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
8 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines