Delhi NCR Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ली। पिछले 24 घंटे में जमकर बादल बरसे। 101 साल के बाद दिसंबर महीने में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद ठिठुरन भी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में 101 सालों में दिसंबर के किसी भी दिन इतनी बारिश नहीं हुई, जितनी शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटे में हुई। आइए जानते हैं कि 31 दिसंबर तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8.30 बजे के बीच 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1923 के बाद से दिसंबर में 24 घंटे में दिल्ली में यह सबसे अधिक बारिश है, तब 3 दिसंबर को 75.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 1901 के बाद दूसरी बार है, जब दिसंबर में एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढे़ं : दिनभर से हो रही रिमझिम, ठिठुरन भी बढ़ी, दिल्ली NCR में सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज, जानें कबतक होगी बारिश?
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बारिश
दिसंबर में बारिश होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आमतौर पर हल्की बरसात होती है। आईएमडी के एक वैज्ञानिक ने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से जमकर बारिश हुई। सफदरजंग मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था।
जानें 31 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में शनिवार को आसमान में काले बादल छाए रहे। दिन में बूंदाबांदी भी हुई। बारिश के बाद भीषण ठंड पड़ेगी और गलन से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। हालांकि, राजधानी में 29 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाएगा। शाम और रात में धुंध छाने लगेगी। 30-31 दिसंबर को भी आसमान साफ रहेगा, लेकिन घना कोहरा छाने की संभावना है।
यह भी पढे़ं : 50 KM की स्पीड चलेंगी ठंडी हवाएं, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पड़ेगी भयंकर ठंड
पिछले 24 घंटे में क्या रहा तापमान?
पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14 से 15 डिग्री सेल्सियस और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
5 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
16 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
18 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
19 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
20 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
21 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
22 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines