101 साल बाद दूसरी बार दिल्ली में इतनी हुई बारिश, जानें 31 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। 101 साल बाद पिछले 24 घंटे में जमकर बारिश हुई। 31 दिसंबर तक मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर आईएमडी का अपडेट सामने आया है।

Aaj Ka Mausam, heavy rainfall, IMD Alert, Weather Update, Delhi, UP, Bihar weather

File Photo

Delhi NCR Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ली। पिछले 24 घंटे में जमकर बादल बरसे। 101 साल के बाद दिसंबर महीने में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद ठिठुरन भी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में 101 सालों में दिसंबर के किसी भी दिन इतनी बारिश नहीं हुई, जितनी शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटे में हुई। आइए जानते हैं कि 31 दिसंबर तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8.30 बजे के बीच 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1923 के बाद से दिसंबर में 24 घंटे में दिल्ली में यह सबसे अधिक बारिश है, तब 3 दिसंबर को 75.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 1901 के बाद दूसरी बार है, जब दिसंबर में एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बारिश

विज्ञापन

दिसंबर में बारिश होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आमतौर पर हल्की बरसात होती है। आईएमडी के एक वैज्ञानिक ने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से जमकर बारिश हुई। सफदरजंग मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था।

जानें 31 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में शनिवार को आसमान में काले बादल छाए रहे। दिन में बूंदाबांदी भी हुई। बारिश के बाद भीषण ठंड पड़ेगी और गलन से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। हालांकि, राजधानी में 29 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाएगा। शाम और रात में धुंध छाने लगेगी। 30-31 दिसंबर को भी आसमान साफ रहेगा, लेकिन घना कोहरा छाने की संभावना है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में क्या रहा तापमान?

पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14 से 15 डिग्री सेल्सियस और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ