Delhi Air Quality Index AQI Update : दिल्ली में मौसम ने अचानक से करवट ली, जिससे लोगों को फॉग और स्मॉग की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे दिल्ली की हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया। इस सीजन में पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
जानें दिल्ली में कितना रहा AQI
राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के कारण धुंध की चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, अक्षरधाम इलाके में बुधवार की शाम 5.40 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 466 दर्ज किया गया, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली के 36 निगरानी स्टेशनों में से 30 स्टेशनों ने एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया है।
यह भी पढे़ं : दिल्ली NCR में दिनभर छाया रहा कोहरा, गिरने लगा पारा, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भयंकर ठंड का अलर्ट
घने कोहरे की क्या है वजह?
अब दिल्लीवासियों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि मौसम में अचानक से बदलाव और घने कोहरे की क्या वजह है? इसे लेकर मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के मौसम में यह तब्दीली अमृतसर, जम्मू कश्मीर में आए बदलाव की वजह से देखी गई है। यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी, जो बीते कुछ दिनों से सामान्य से अधिक था।
यह भी पढे़ं : दिल्ली में सबसे कम तापमान दर्ज, छाने लगा घना कोहरा; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी भयंकर ठंड
आईएमडी का भी अलर्ट जारी
उन्होंने कहा कि आईएमडी ने अगले दो दिनों तक धुंध को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली एनसीआर में सुबह और शाम के वक्त में घना कोहरा रह सकता है। इस बात को लेकर भी असमंजस की स्थिति है कि ये स्मॉग है या फॉग। मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि आद्रता काफी अधिक थी। ऐसे में जब आद्रता ज्यादा होती है तो 95 प्रतिशत फॉग के कंडीशन होते हैं, जो सुबह दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
40 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines