---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली में सबसे कम तापमान दर्ज, छाने लगा घना कोहरा; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी भयंकर ठंड

Winter Weather Forecast Update : देश में भीषण सर्दी दस्तक देने वाली है। कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाने लगा है। बारिश मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दिल्ली में दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

Winter Weather Forecast Update : देश में घना कोहरा छाने लगा और सनसनाती हुई ठंड आ रही है। तापमान भी गिरने लगा है, लेकिन अब भी न्यूनतन पारा सामान्य से ज्यादा है। दक्षिणों राज्यों में बारिश होने के आसार हैं, जिससे उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बारिश और कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम के बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे अगले 36 घंटों में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके अगले दो दिनों में पश्चिम की ओर तमिलनाडु और श्रीलंका तटों की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे 11 से 15 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही कर्नाटक में 14 नवंबर को जमकर बादल बरसेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : आ रही भयंकर ठंड! पंजाब-हिमाचल में छाया कोहरा, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में इस तारीख से पड़ेगी सर्दी

इन राज्यों में छाया घना कोहरा

---विज्ञापन---

आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। पश्चिमी पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अगले 2 दिन रात और सुबह के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन धुंध छाए रहेगी।

जानें कैसा रहेगा देश का मौसम?

---विज्ञापन---

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, ओडिशा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है, जबकि देश के बाकी राज्यों में न्यूनतम पारा सामान्य के करीब बना हुआ है। दक्षिणी राज्यों में होने वाली बारिश से इन राज्यों में ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : कभी चक्रवात तो कभी तेज बारिश; देश में 255 दिनों तक बरपा कहर, जानें क्यों देरी से आ रही ठंड?

---विज्ञापन---

दिल्ली में सबसे कम तापमान हुआ दर्ज

देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली के रिज में सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा छाया रहा।पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है और न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-33 डिग्री सेल्सियस और 14-20 डिग्री सेल्सियस के बीच है। क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2024 08:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola