दिल्ली और पूरे एनसीआर में रविवार की आधी रात को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद देर रात तेज आंधी, बादलों की भारी गर्जना और बिजली की चमक के साथ करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक मूसलाधार बारिश हुई. अचानक हुई इस झमाझम बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को सिहरन वाली हल्की ठंड का अहसास होने लगा है.
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई थी.
वहीं, मौसम विभाग ने हरियाणा के चार और उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
नवरात्र के पहले दिन कालकाजी मंदिर में अफरा-तफरी
बेमौसम बारिश ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूजा-पंडालों और मेला आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है. आधी रात को जब दर्शन के लिए श्रद्धालु कतारों में लगे थे, तभी तेज आंधी के साथ शुरू हुई तेज बारिश के कारण ऐतिहासिक कालकाजी मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. श्रद्धालु खुद को भीगने से बचाने के लिए शेड्स और टीन की छतों के नीचे भागते नजर आए. न्यूज एजेंसी ने इसके कई वीडियो जारी किए हैं, जिसमें भक्त बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते दिखे.
उमस से मिली राहत, पारे में आई गिरावट
रविवार शाम से ही दिल्ली-एनसीआर के आसमान में घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी और ठंडी हवाएं चलने लगी थीं. आधी रात को शुरू हुए बारिश के इस दौर ने शहरवासियों को चिपचिपी गर्मी से पूरी तरह निजात दिला दी. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और हवा के पैटर्न में बदलाव के चलते यह स्थिति बनी है, जिससे आने वाले दिनों में सुबह और शाम की ठंडक में और इजाफा होने का अनुमान है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
32 secs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
7 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
22 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines