Delhi-NCR Weather: शनिवार को मानसून केरल पहुंचा। केरल में 24 मई के दिन से ही बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन कई राज्यों में शाम में बारिश शुरू हुई। बीती रात से ही दिल्ली-NCR में भी तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे बहुत से पेड़ गिरे हैं। इसके अलावा, कई जगह पर सड़कें पानी से ढक गईं। सोशल मीडिया पर इसके बहुत से वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिल्ली की सड़कों पर हर तरफ पानी नजर आ रहा है। आपको बता दें कि शनिवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें अगले दो से तीन घंटों में तेज आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी।
आंधी या धूल भरी हवाओं की चेतावनी
IMD के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में पश्चिम/उत्तर-पश्चिम से एक तूफानी सेल आ रहा है। इसके प्रभाव में, अगले 1 से 2 घंटों में शहर के कुछ हिस्सों में तेज आंधी या धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही लगातार बिजली चमकने और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा या उससे अधिक की गति) चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान कुछ सावधानियां बरतने की अपील की है।
तूफान में टूटे पेड़
बीती रात बारिश और तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में भी तेज हवाओं से पेड़ गिर सकते हैं, साथ ही केले और पपीते जैसी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित भी हुई है।
भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिल रहा है। बारिश के पानी में एक कार भी डूब गई।
गुड़गाव में भी बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
19 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines