दिल्ली में आधार कार्ड पर नया अपडेट, प्रॉपर्टी ID को लिंक करेगी MCD, जानें कब से और क्या होंगे फायदे?

Aadhaar Card: आधार कार्ड और प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर दिल्ली सरकार ने नया साल शुरू होते ही बड़ा अपडेट दिया है. दिल्ली MCD इस साल प्रॉपर्टी ID को आधार कार्ड से लिंक करेगी. हाउस टैक्स पेमेंट में पारदर्शिता और स्पीड लाने के मकसद से यह बदलाव करने का फैसला किया गया है.

Aadhar Card

हाउस टैक्स पेमेंट सिस्टम में पारदर्शिता के लिए दिल्ली MCD ने यह फैसला किया है.

Aadhaar Card New Update: आधार कार्ड को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है और आधार कार्ड से जुड़ी यह खबर खासतौर पर दिल्लीवासियों के लिए है. दिल्ली नगर निगम ने फैसला किया है कि लोगों की प्रॉपर्टी ID को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा. संपत्ति के लिए लोगों को दिए गए यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन कोड (UPIC) को आधार कार्ड से लिंक करने पर सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोग आधार कार्ड से ही अपने हाउस टैक्स की पेमेंट कर सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल लागू हो जाएगा सिस्टम

नगर निगम अफसरों ने नए बदलाव के बारे में ब्रीफ करते हुए बताया कि इसी साल प्रॉपर्टी ID को आधार कार्ड से लिंक करके नया सिस्टम लागू कर दिया जाएगा. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) से ऐसा करने की परमिशन दिल्ली सरकार को मिल गई है. जनवरी के दूसरे सप्ताह में MCD के अधिकारियों की दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें आधार और प्रॉपर्टी ID को लिंक करने के लिए अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव दिया जाएगा.

हाउस टैक्स पेयर्स की संख्या बढ़ेगी

अफसरों ने बताया कि सरकारी अधिसूचना जारी होते ही आधार कार्ड को प्रॉपर्टी ID से लिंक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा. इसके तहत हर तरह की प्रॉपर्टी का एक नया डेटा भी तैयार होगा. टैक्स देने वालों की संख्या भी बढ़ेगी. दिल्ली में अभी 13 लाख हाउस टैक्स पेयर्स हैं, लेकिन बिजली कंपनियों से डेटा लेकर प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों की लिस्ट बनाई जाएगी, जिसके अनुसार नए सिस्टम के दायरे में 50 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स पेयर्स हो जाएंगे.

विज्ञापन

आधार-प्रॉपर्टी ID लिंकिंग के फायदे

नगर निगम अफसरों ने बताया कि कमर्शियल और रिहायशी दोनों तरह की संपत्तियों पर यह नया सिस्टम लागू होगा. वहीं आधार कार्ड नंबर से प्रॉपर्टी ID लिंक होने के बाद टैक्स पेयर्स निगम की वेबसाइट mcdonline.nic.in/portal पर आधार कार्ड नंबर डालकर ही अपनी प्रॉपर्टी की डिटेल चेक कर सेकेंगे. प्रॉपर्टी टैक्स जमा भी कर सकेंगे. बकाया टैक्स के बारे में पता चलेगा. संपत्ति बेचने और खरीदने वाले प्रॉपर्टी की ट्रांसफर डिटेल रिकॉर्ड में अपडेट कर सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ