ईरान इजरायल जंग के बीच दिल्ली में आज गुरुवार, 2 अप्रैल को केंद्र सरकार एक मॉक ड्रिल का आयोजन करने जा रही है. इस अभ्यास के दौरान, राष्ट्रीय राजधानी भर के निवासियों को हवाई हमले के सायरन सुनाई देंगे और ब्लैकआउट किया जाएगा. इस दौरान नागरिकों से ये उम्मीद है कि वह इस आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन करेंगे. हालांकि डरने और घबराने की कोई बात नहीं है. यह सिर्फ सुरक्षा के मद्देनजर एक मॉक ड्रिल है.

1 अप्रैल को जारी नोटिस में, DDMA, दिल्ली पुलिस, भारतीय सेना, NDRF और विभिन्न सहयोगी एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया था.

---विज्ञापन---

नोटिस के अनुसार, यह मॉक ड्रिल रात 8 बजे से शुरू होगी.

---विज्ञापन---

निवासियों को सलाह दी गई है कि वे शांत रहें और मौके पर मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.

मॉक ड्रिल के दौरान क्या करें और क्या न करें

क्या करें

शांत रहें और घबराएं नहीं
वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें
बेबुनियाद अफवाहों पर ध्यान न दें

क्या न करें

भीड़ न लगाएं और न ही आवाजाही में किसी तरह की रुकावट डालें
आपातकालीन सेवाओं और प्राथमिक उपचार कर्मियों के काम में बाधा न डालें
अफवाहें फैलाने से बचें
निवासियों को सूचित किया जाता है कि यह एक मॉक ड्रिल है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है.