52.9 डिग्री पारा: दिल्ली की गर्मी पर गरमाई सियासत, LG और सरकार आमने-सामने, सौरभ भारद्वाज ने लगाए आरोप

Delhi LG Vs Kejriwal Government : देश में भीषण गर्मी को लेकर हाहाकार मचा है। दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर सियासत गरमा गई है। इसे लेकर उपराज्यपाल और केजरीवाल सरकार एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Weather Update, Chhattisgarh Weather Update, Chhattisgarh Mausam, Heatwave, IMD, IMD Alert, monsoon 2023

IMD का अलर्ट। (File Photo)

विज्ञापन

Saurabh Bhardwaj Reaction On LG VK Saxena : पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। सूरज की तपिश से दिल्ली भी झुलस रही है। हीटवेव ने दिल्लीवासियों को घरों में कैद कर रखा है। राजधानी में गर्मी को लेकर सियासत गरमा गई है। उपराज्यपाल और केजरीवाल सरकार आमने-सामने आ गए हैं। एलजी के पत्र पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पलटवार किया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जानें सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी के पत्र पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनका मकसद गर्मी से निपटने के लिए सुझाव देने नहीं था, बल्कि केजरीवाल सरकार को अपमानित और लोगों के सामने नकारात्मक तरीके से पेश करना है। जब आधी गर्मी निकल गई, तब एलजी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा और कहा कि दिल्ली सरकार ने समर हीट एक्शन प्लान पर कुछ काम नहीं किया। अगर सुझाव के तौर पर पत्र लिखा होता तो स्वागत करते, लेकिन एलजी की मंशा व्यंग्यात्मक थी।

राजधानी में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगी छुट्टी

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने बुधवार को बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि राजधानी में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक लेबर और श्रमिकों की छुट्टी रहेगी और उन्हें पूरे दिन का वेतन मिलेगा। साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार की आलोचना भी की थी।

विज्ञापन

एलजी ने दिल्ली सरकार पर लगाया आरोप

भीषण गर्मी को लेकर उपराज्यपाल ने 29 मई को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को एक पत्र लिखा था और आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने गर्मी से निपटने के लिए कुछ काम नहीं किया और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया। एलजी ने मुख्य सचिव को दिल्ली सरकार से संबंधित विभागों के साथ तत्काल बैठक करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ