Khalistani Slogans Writing Case On Delhi Metro Stations, दिल्ली: बीते दिनों राजधानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस के मुताबिक पंजाब के फरीदकोट से पकड़े गए इन दोनों खालिस्तानी समर्थकों को विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस काम के लिए साढ़े 3 हजार डॉलर दिए थे। अब इस राष्ट्रविरोधी गतिविधि के लिए 4 को गिरफ्तार किया जा चुका है और इनमें से मुख्य आरोपी विदेश में बैठे आतंकी पन्नू से सिग्नल ऐप्प के जरिये आतंकी से कनेक्ट रहता था, वहीं बड़ी बात इनका महज 2 घंटे में एक स्टेशन से दूसरे और दूसरे से तीसरे और आगे ऐसे ही पहुंचने का जरिया है। जानें कैसे किया इन्होंने यह सब…
घटना बीती 26 अगस्त की की है, जब दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले थे। डीसीपी मेट्रो डॉ. राम गोपाल नाइक ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की तरफ से इस संबंध में नांगलोई मेट्रो स्टेशन थाने की पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत कई आरोपों में केस दर्ज करके अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने भी स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और विभिन्न जिलों की पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग ढूंढने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर विवादित नारे लिखने वाले आरोपी पकड़े गए, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
जांच में पाया कि इनकी हरकत नांगलोई, मादीपुर और शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैप्चर हो गई थी। इनके तस्वीरों के मुताबिक रात 8 से 10 बजे के बीच राष्ट्रविरोधी ताकत के लिए काम कर रहे कुछ युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इन्हीं के आधार पर सुराग मिला तो पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट से प्रीतपाल सिंह और उसके दूसरे साथी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो पड़ोसी जिले बठिंडा के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: ISRO साइंटिस्ट की कार पर मारी लात, युवक ने खुलेआम धमकाया, Video वायरल
दो घंटे में ऐसे पहुंचे एक स्टेशन से दूसरे तक
पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बस, ऑटो और टैक्सी का सहारा लिया था। नारे भी ऐसी जगह लिखे थे, जहां लोगों का आवागमन न के बराबर रहता है, इसलिए ये किसी की नजर नहीं पड़े।
दी गई थी शरारतियों को इतनी रकम
पुलिस अधिकारी की मानें तो प्रीतपाल एक साल पहले ही सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू (घोषित आतंकवादी) के संपर्क में आया था। वह सिग्नल ऐप्प के जरिये पन्नू से बात करता था और उसी के इशारों पर देश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब करने की हरकतें करता था। अब जबकि देश की राजधानी G20 सम्मेलन की मेजबानी करने जा रही है तो वहां के मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखने के लिए पन्नू ने इन दोनों को 3500 डॉलर दिए गए थे। पन्नू ने उससे वादा किया था कि 7000 डॉलर दिए जाएंगे। इसके लिए उसे पहले ही 3500 डॉलर मिल चुके थे। उसने प्रीतपाल को अलग से 1 लाख रुपए भी भेजे, क्योंकि उसके घर पर कोई बीमार था।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines