ISRO साइंटिस्ट की कार पर मारी लात, युवक ने खुलेआम धमकाया, Video वायरल

ISRO Scientist Aashish Lamba Road Rage

ISRO Scientist Aashish Lamba Road Rage

विज्ञापन

ISRO Scientist Road Rage: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है। ये हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और लग्न का नतीजा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिक इसमें दिन-रात लगे हुए हैं। वहीं बेंगलुरु की एक घटना ने देश को हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इसरो के एक वैज्ञानिक और स्कूटी सवार के बीच मंगलवार को बेंगलुरु में रोड रेज की घटना हुई।

आशीष लांबा ने शेयर किया वीडियो 

वैज्ञानिक आशीष लांबा ने दावा किया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक दुर्व्यवहार करता हुआ नजर आ रहा है। युवक स्कूटी को कार के आगे लगाकर इसमें लात भी मारता है। लांबा ने बताया कि युवक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। वह अचानक हमारी कार के सामने आ गया।

विज्ञापन

धमकी भरे इशारे देकर कार को मारी लात

उन्होंने ट्विटर पर कहा- कल जब हम नवनिर्मित एचएएल अंडरपास के पास से इसरो ऑफिस जा रहे थे, तब बिना हेलमेट स्कूटी सवार व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। वह अचानक हमारी कार के सामने आ गया। इस तरह हमें अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी शेयर कर स्कूटी का नंबर भी दिया है। इस स्कूटी का नंबर KA03KM8826 है। नौ सेकंड की क्लिप में युवक कन्नड़ में कुछ चिल्लाता है और धमकी भरे इशारे देकर कार को लात मारकर चला जाता है।

बेंगलुरु पुलिस ने दिया जवाब

लांबा ने बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए कहा- “वह हमारी कार के पास आया और लड़ने लगा। उसने मेरी कार पर दो बार लात मारी। कृपया आवश्यक कार्रवाई करें।” बेंगलुरु पुलिस ने इसका जवाब दिया है। पुलिस ने लिखा- “हमने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया है।” लांबा के वीडियो पर रिप्लाई करते हुए कई लोगों ने युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पहले एक अन्य वैज्ञानिक ने दावा किया था कि उन पर एक बाइक सवार गिरोह ने हमला कर दिया। उनकी कार की खिड़कियां तोड़ दी गईं। उन्हें तलवारें लहराकर धमकाया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ