नई दिल्ली: सोमवार का दिन दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बेहद खास रहा। पूरे भारत में पहली बार किसी सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले 30 बच्चे एक साथ फ्रेंच भाषा की पढ़ाई करने के लिए पेरिस गए हैं। गरीबों के बच्चों का यह सपना अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हुई शिक्षा क्रांति की वजह से साकार हुआ है। इन बच्चों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वे इस छोटी सी उम्र में विदेश पढ़ने जायेंगे।
पढ़ने के लिए पेरिस गए ये बच्चे 4 से 15 नवंबर तक एलायंस फ्रांसेस डे पेरिस में ए2 फ्रेंच का अध्ययन करेंगे। इस इमर्शन प्रोग्राम के तहत इन छात्रों को फ्रेंच भाषा और फ्रांसीसी संस्कृति से गहराई से परिचित कराया जाएगा। इन छात्रों को वहां के परिवारों के साथ रहने का अनुभव भी मिलेगा।
फ्रेंच सीखेंगे सरकारी स्कूल के छात्र
दिल्ली सरकार ने भारत में फ्रांसीसी दूतावास के सहयोग से अपने स्कूलों के बच्चों को फ्रेंच भाषा सिखाने के लिए एलायंस फ्रांसेस के साथ एमओयू साइन किया है। पेरिस पढ़ने के लिए गए इन बच्चों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के 30 बच्चे फ़्रेंच भाषा का एडवांस कोर्स करने के लिए आज पेरिस में हैं। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला गरीब परिवार का बच्चा भी विदेश जाकर पढ़ाई करेगा। यह किसी सपने से कम नहीं है।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने 10 सालों में वो कर दिखाया, जिसे लोग नामुमकिन कहते थे। दिल्ली के हर बच्चे को हम वो सभी मौके दे रहे हैं, जो अब तक सिर्फ बड़े और अमीर परिवार के बच्चों को मिलते थे। दिल्ली की जनता के साथ मिलकर, इस शिक्षा क्रांति को ऐसी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, जहां तक किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
4 नवंबर से शुरू होगा कोर्स
दरअसल, दिल्ली सरकार के 30 छात्र 3 नवंबर को फ्रेंच भाषा सीखने के लिए पेरिस पहुंचे। ये सभी छात्र 4 से 15 नवंबर तक एलायंस फ्रांसेस डे पेरिस में ए2 फ्रेंच का कोर्स करेंगे। इसके अलावा, वे एफिल टॉवर और डिज्नीलैंड जैसी जगहों का दौरा भी करेंगे। दिल्ली सरकार ने भारत में फ्रांसीसी दूतावास की मदद से फ्रेंच भाषा पढ़ाने के लिए एलायंस फ्रांसेस के साथ साझेदारी की है। इन 30 छात्रों में ज्यादातर पहली पीढ़ी के स्कूल जाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें – Video: दिल्ली प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
5 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
6 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
6 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
8 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
8 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines