दिल्ली में एक चलती स्लीपर बस में 11वीं क्लास की 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है. आरोपियों की पहचान बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के तौर पर हुई है. पुलिस ने उस स्लीपर बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.
कजिन से मिलने आ रही थी नोएडा
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है. वह परिवार से अनबन के बाद बिना बताए घर से निकल गई थी. छात्रा घर से कजिन से मिलने नोएडा जा रही थी. बताया जा रहा है कि भारी बारिश और अंधेरे के बीच छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई. उसी समय, एक खाली स्लीपर बस वहां आती है और ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बताया कि वे नोएडा सेक्टर-63 की ओर जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : प्रेमी संग पकड़ी गई तो नाबालिग बेटी का कराया रेप, सिद्धार्थनगर में पीड़ित पिता ने दर्ज कराई FIR
कश्मीरी गेट पर छोड़कर भागे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस के चलने के कुछ ही देर बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. पीड़िता के बयान के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. रेप के बाद छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर छोड़ दिया और फिर भाग गए.
घबराई हुई छात्रा कश्मीरी गेट पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. जांच के बाद, पुलिस ने तिमारपुर के बस पार्किंग एरिया से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें : गार्ड ने छत पर युवती के गले में बांधा तार, फिर किया रेप; भागने लगा तो पुलिस ने पैर में मारी गोली
बस की मरम्मत के लिए ले गए थे तिमारपुर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस पहले खराब हो गई थी और उसे मरम्मत के लिए सूरजपुर के एक वर्कशॉप में ले जाया गया था. मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस को तिमारपुर ले जा रहे थे, तभी परी चौक पर उन्हें वह छात्रा मिली. बस ने परी चौक से कश्मीरी गेट तक लगभग 47 किलोमीटर का सफर तय किया. स्लीपर बस में पर्दे लगे हुए थे, जिसकी वजह से बाहर से लोग देख नहीं पाए.
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
13 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines