Yamuna River: दिल्ली में खतरे के निशान पर यमुना, निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यहां यमुना नदीं का खतरे पर बह रही है। यमुना में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखने हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है यह अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा जिसके बाद पानी का लेवल और बढ़ेगा।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए घोषणा की जा रही है। pic.twitter.com/UXIO8Fqalw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
दरअसल पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 83 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस वजह से यमुना नदी में जल स्तर बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली और हरियाणा के निचले इलकों में प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है।
यमुना में पानी छोड़े जाने के चलते हाईअलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ नियंत्रण चौकियों को अलर्ट रहने के साथ निगरानी के निर्देश दिए हैं। ड्रेनेज विभाग भी निगरानी में जुट गया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.