---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

दिल्ली: बदमाशों ने ज्वैलर पर फायरिंग कर दिया लूट को अंजाम, पीछा करने वाली पुलिस को भी मारी गोली

विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार को एक ज्वैलरी शॉप में पहुंचे बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और वहां से हजारों की नकदी लूट कर फरार हो गए। बदमाश पूरी तरह बेखौफ थे। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपियों को ट्रैक किया और पकड़ने की कोशिश […]

---विज्ञापन---

विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार को एक ज्वैलरी शॉप में पहुंचे बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और वहां से हजारों की नकदी लूट कर फरार हो गए। बदमाश पूरी तरह बेखौफ थे। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपियों को ट्रैक किया और पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर भी गोली चला दी। हालांकि पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद 2 बदमाशो को पकड़ लिया गया। जबकि उनके 3 साथियों की तलाश चल रही है।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िएमांझे में फंसी चील को निकालने पहुंची फायर ब्रिगेड, इस तरह बचा ली जान

 

---विज्ञापन---

जबड़े पर लगी गोली
पुलिस के मुताबिक दोपहर 12 बजे सूचना मिली की नजफगढ़ में ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि ज्वैलरी शॉप पर बैठे व्यक्ति पर दो लोगों ने गोली चलाई थी। उनके सीधे साइड के जबड़े पर यह गोली लगी थी। जानकारी में पता चला कि लूट के इरादे से वारदात अंजाम दी गई है। जिसमें 25000 के करीब लूटपाट की गई है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। इसके अलावा सर्विलांस टीम को भी एक्टिवेट किया गया।

सीसीटीवी से मिला सुराग
सीसीटीवी में दो आरोपी वारदात के बाद भागते नजर आए, उनको ट्रैक किया गया। आरोपियों को घेरने जब नजफगढ़ के पुराना शिव मंदिर के पास मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए घर में अकेला देख नाबालिग से दुष्कर्म, किसी को बताने पर फांसी पर लटकाने की दी धमकी

---विज्ञापन---

 

पकड़े गए दोनों आरोपियों की उम्र को वेरीफाई किया जा रहा है। दोनों की उम्र 17 साल से 18 के बीच हो सकती है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि कुल 5 आरोपी लूटपाट के इरादे से दिल्ली आए थे। पांचों आरोपी हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं। इससे पहले भी यह अलग-अलग क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल रहे हैं। आरोपियों ने एक बाइक का इस्तेमाल किया था वह बाइक भी पूर्व में छीनी गई थी। मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है और बाकी के आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 02, 2022 08:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola