नई दिल्ली: शराब घोटाले पर सियासी बवाल के बीच आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। बीजेपी पर आप के बीच बहस की संभावना को लेकर विधानसभा का सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। सुबह 11 बजे विशेष सत्र बुलाया गया है। सीएम केजरीवाल दोपहर 2 बजे विधानसभा सत्र को संबोधित करेंगे।
सदन में ऑपरेशन लोटस, विधायकों की खरीद फरोख्त, शराब घोटाला और मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड को चर्चा की जाएगी। इससे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
अभी पढ़ें – गैंगरेप पीड़िता ने दी जान, मां ने पुलिसकर्मी पर लगाया बड़ा आरोप
विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाए जाने पर बीजेपी ने निशाना साधा है। सदन में नेता प्रतिपक्ष रमेश विधूड़ी ने कहा कि- सीएम केजरीवाल ने लोकतंत्र को मजाक बना दिया है।
अभी पढ़ें – दिल्ली में सीएम और एलजी के बीच कल होने वाली साप्ताहिक बैठक टली, ये है वजह
इसी बीच कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने विशेष सत्र के दौरान सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से शराब घोटाले पर झूठ बोलने के लिए माफी मांगने की मांग की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा- विशेष सत्र में शराब घोटाले पर सच्चाई सामने लाने के लिए श्वेत पत्र लाने के संबंध में फैसला करना चाहिए।
आपको बता दें कि एक तरफ जहां नई आबकारी नीति के खिलाफ CBI की इंक्वायरी, तो दूसरी तरफ विधायकों के खरीद फरोख्त के दावे को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और आप के बीच जुबानी जंग जारी है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
2 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
9 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
11 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
11 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines