दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है. बर्फीली हवाओं और घने कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. मंगलवार राजधानी के लिए 2026 का पहला कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान का पारा भी काफी नीचे गिर गया. मौसम विभाग ने ये अनुमान लगाया है कि बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह के हालात बने रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 13-16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. पालम और लोधी में कोल्ड डे दर्ज किया गया. आपको बता दें कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5-6.4 नीचे लुढ़क जाता है, तब कोल्ड डे के हालात बनते हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में सर्दी का कहर, नोएडा में 10 जनवरी तक बंद स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से बुधवार और गुरुवार के लिए भी दिल्ली में कोल्ड डे की चेतावनी जारी है, यानि आज भी दिल्ली ठंड से कांपने वाली है और दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी में ठंडी हवाओं से आज भी राहत नहीं मिलने वाली. जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए भी बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी है.
कैसी है दिल्ली की हवा?
कोल्ड डे की स्थिति के बीच दिल्ली की हवा अभी भी खराब श्रेणी में ही है. 7 जनवरी को दिल्ली का AQI 304 रिकॉर्ड किया गया है. दिल्ली के ITO में AQI 301, जहांगीरपुरी में 347, मुंडका में 339 दर्ज किया गया. वहीं कुछ इलाके ऐसे भी जहां AQI 200 के करीब है. शादीपुर में AQI 166, NSIT द्वारका में 230, लोधी रोड में 251 रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली में भले ही ग्रैप-3 हटा दिया गया है, लेकिन सरकार फिर भी लगातार अपील कर रही है कि लोग बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें. दिल्ली सरकार ने कहा कि घर से बाहर जाने के लिए निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में जमा देने वाली सर्दी का प्रकोप, कड़ाके की ठंड में बेघर परेशान, रैन बसेरा बना आशियाना
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines