नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में भोजपुरी के एक मशहूर गायक को गिरफ्तार किया। पश्चिम जिला की नारकोटिक्स शाखा ने भोजपुरी गायक विनय शर्मा के पास से 21 किलो 508 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विनय शर्मा चर्चित भोजपुरी गायक हैं और उन्होंने 100 से अधिक गाने गाए हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। 31 साल के विनय बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि पश्चिम जिला की नारकोटिक्स शाखा को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा की तस्करी करने के लिए इंद्रपुरी के टोडापुर इलाके में आने वाला है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान इसके कब्जे से 21.50 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है इसके पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप कहां से आई और उसे वह किसे सौंपने वाला था।
आपको बता दें कि 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। लाल किले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
15 mins agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
8 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
14 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
14 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines