Delhi NCR Weather Update: दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी, सड़कें जाम, स्कूल-कॉलेज बंद

Weather Today

Delhi NCR Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में तीसरे दिन लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते दिल्ली में कई इलाकों में जलभराव हो गया और शहर भर की प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को शहर के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश के बारे में लोगों को आगाह करते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया। अलर्ट के तहत यह भी कहा गया है कि सप्ताहांत में राजधानी में और बारिश होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। यातायात की स्थिति के बारे में यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने भी ट्विटर का सहारा लिया।

विज्ञापन

गौतम बौद्ध नगर जिले  के जिला प्रशासन ने भारी बारिश के बीच पहली से आठवीं कक्षा के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा की। गुड़गांव में सभी निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रहने की सलाह दी गई है। इसने एक एडवाइजरी भी जारी की जिसमें जिले के कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को ट्रैफिक की भीड़ से बचने के लिए घर से काम करने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ