---विज्ञापन---

Oscars में ‘Chhello Show’ की एंट्री पर विवाद, FWICE बोला- ये भारतीय नहीं विदेशी फिल्म नहीं है

Chhello Show: ऑस्कर 2023 में ‘Chhello Show’ की एंट्री पर विवाद हो गया है। RRR और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के प्रशंसकों समेत कई लोगों ने ‘छेलो शो’ को ऑस्कर में भारत की ओर से भेजे जाने पर निराशा जताई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी कहा है कि इस फिल्म […]

---विज्ञापन---

Chhello Show: ऑस्कर 2023 में ‘Chhello Show’ की एंट्री पर विवाद हो गया है। RRR और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के प्रशंसकों समेत कई लोगों ने ‘छेलो शो’ को ऑस्कर में भारत की ओर से भेजे जाने पर निराशा जताई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी कहा है कि इस फिल्म को ऑस्कर में भेजे जाने के फैसले पर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) को एक बार फिर से विचार करना चाहिए। FWICE का कहना है कि छेलो शो भारतीय फिल्म नहीं है।

अभी पढ़ें Urvashi Rautela: बार्बी डॉल बनीं उर्वशी रौतेला, रेड ऑउटफिट में दिखा हॉट अवतार

---विज्ञापन---

FWICE के मुताबिक, छेलो शो भारतीय नहीं बल्कि विदेशी फिल्म है। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी के मुताबिक, इस फिल्म के चयन की प्रक्रिया ही सही नहीं है। जूरी ने एक ऐसी विदेशी फिल्म को चुना है जिसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने खरीदा है। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भी लिखा जाएगा।

17 सदस्यी जूरी ने छेलो शो पर जताया भरोसा

बता दें कि भारत की ओर से ऑस्कर में एंट्री के लिए छेलो शो के 17 सदस्यीय जूरी ने चुना था। यह गुजराती फिल्म एक युवा की कहानी है। जो उसके सपने को पूरा करने के जीवन को दर्शाती है। पान नलिन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता हैं। फिल्म का प्रीमियर 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Rubina Dilaik ने बेली डांस मूव्स दिखा किया पति को याद, बोलीं- ‘घर आजा परदेसी..

अक्टूबर 2021 में, छेलो शो ने 66 वें वैलाडोलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में गोल्डन स्पाइक जीता था। खास बात यह है कि छेलो शो ने ऑस्कर की दौड़ में द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर को हरा दिया। जबकि आरआरआर दुनिया भर में प्रमुखता देखी गई थी। वहीं, द कश्मीर फाइल्स को पूरे देश ने सराहा था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2022 07:35 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola