राजधानी में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(DMRC) ने एक बड़ा बदलाव किया है. दिल्ली मेट्रो अब ‘इन-लाइन इंटरचेंज’ (In-Line Interchange) नाम का नया सिस्टम लागू करने जा रही है, जिसका मकसद यात्रियों का समय बचाना और यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है. ‘इन-लाइन इंटरचेंज’ एक ऐसा सिस्टम है जिसमें यात्रियों को लाइन बदलने के लिए स्टेशन के अंदर लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती. अभी इंटरचेंज में यात्रियों को प्लेटफॉर्म से बाहर निकलकर दूसरे प्लेटफॉर्म तक पैदल जाना पड़ता है, जिसमें समय और मेहनत दोनों लगते हैं. लेकिन इस नए सिस्टम में एक ही प्लेटफॉर्म या पास-पास मौजूद प्लेटफॉर्म से सीधे दूसरी लाइन की ट्रेन पकड़ी जा सकती है. यानी ट्रेन से उतरते ही दूसरी ट्रेन में चढ़ना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.
ये भी पढ़ें: Commercial LPG New Rules: गैस सिलेंडर चाहिए तो करना होगा ये काम, सरकार ने बदला नियम
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इस नई व्यवस्था से सबसे बड़ा फायदा समय की बचत का होगा. पीक ऑवर्स के दौरान जहां पहले इंटरचेंज में 5-10 मिनट तक लग जाते थे, वहीं अब ये समय काफी कम हो जाएगा. इसके अलावा भीड़-भाड़ में कमी आएगी और यात्रियों को स्टेशन के अंदर ज्यादा चलना नहीं पड़ेगा. खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद फायदेमंद साबित होगी. दिल्ली में ये अनोखी सुविधा नबी करीम मेट्रो स्टेशन पर देखने को मिलेगी. मजेंटा लाइन का विस्तार जारी है, ये स्टेशन उसी का हिस्सा होगा. यहां एक ही लाइन के दो कॉरिडोर आपस में क्रॉस करेंगे.
किन स्टेशनों पर लागू हो रहा है?
Delhi Metro Rail Corporation इस सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है. कुछ इंटरचेंज स्टेशनों पर ये व्यवस्था शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में इसे और स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा. मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि यह सिस्टम उन स्टेशनों पर ज्यादा प्रभावी होगा, जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है और इंटरचेंज के दौरान भीड़ ज्यादा रहती है. दिल्ली मेट्रो दुनिया के सबसे व्यस्त मेट्रो नेटवर्क में से एक बन चुकी है. रोजाना लाखों लोग इससे सफर करते हैं. ऐसे में इंटरचेंज स्टेशनों पर भीड़ और समय की समस्या लगातार बढ़ रही थी. इसी को ध्यान में रखते हुए ‘इन-लाइन इंटरचेंज’ जैसी आधुनिक सुविधा लागू की जा रही है, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके और यात्रा आसान हो.
ये भी पढ़ें: IGI एयरपोर्ट के पास ट्रैफिक सुधारने के लिए दिल्ली पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लास
4 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
9 mins agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
3 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
4 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines