दिल्ली हाईकोर्ट ने MCD स्टैंडिंग कमेटी के दोबारा चुनाव पर लगाई रोक, मेयर को दिया ये निर्देश

Delhi High Court, re-election of Standing Committee, MCD, Aam Aadmi Party, MCD Election, Delhi BJP, Delhi Mayor, Shaily Delhi Mayor, delhi mayor election

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव में भाजपा और आप के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ था।

Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट से शनिवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने MCD स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के दोबारा चुनाव पर रोक लगा दी है। यह चुनाव 27 फरवरी को होने थे। कोर्ट ने एलजी कार्यालय, एमसीडी और नवनिर्वाचित मेयर शैली ओबरॉय को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

कोर्ट ने खास निर्देश दिया है कि पिछले मतदान के बैलट पेपर, सीसीटीवी और उपलब्ध अन्य चीजें संभालकर रखे जाएं। कोर्ट ने अगली सुनवाई 27 फरवरी को तय की है। साथ ही मेयर को जवाब देने के लिए कहा है।

विज्ञापन

मारपीट के बाद दोबारा चुनाव कराने का हुआ था ऐलान

 

विज्ञापन

शुक्रवार को मारपीट के बाद सदन को चुनाव तक यानी 27 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया था। मेयर शैली ने कहा था कि 27 फरवरी को दोबारा चुनाव होगा। भाजपा दोबारा चुनाव कराने का विरोध कर रही थी। इसलिए पार्षदों ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी लगा दी। भाजपा ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।

दो भाजपा पार्षदों ने लगाया धांधली का आरोप

दरअसल, दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद शिखा रॉय और कमलजीत सहरावत ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान नवनिर्वाचित मेयर शैली ने एक वोट को अवैध करार दे दिया था। जिसका भाजपा ने विरोध किया था। इस दौरान आप और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ था। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन

वहीं कोर्ट के फैसले पर मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि इस ऑर्डर को मैं जीत मानती हूं। कल जो हुआ, सबने देखा। कैसे भाजपा पार्षद ने मुझ पर हमला किया। यह शर्मनाक घटना थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ