हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली: इंद्रलोक इलाके में खिलौना फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 14 गाड़ियों ने पाया काबू

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक खिलौना फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 14 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अभी पढ़ें – Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी आज; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

घटनास्थल पर मौजूद डिविजनल फायर अफसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि देर रात हमें आग की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर दमकल की 14 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान खिलौना फैक्ट्री में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। उधर, आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात अचानक खिलौना फैक्ट्री से धुआं उठने लगा जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

अभी पढ़ें – दिव्यांग आदिवासी महिला सुनीता को ‘थ्रर्ड डिग्री टॉर्चर’ देने की आरोपी BJP से निलंबित सीमा पात्रा गिरफ्तार

विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में भी इसी इलाके में लगी थी आग

बता दें कि पिछले साल सितंबर में इसी इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। बताया गया था कि इमारत के बेसमेंट में एक गोदाम था जहां प्लास्टिक से बने सामान रखे थे जिसमें अचानक आग लग गई थी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola