---विज्ञापन---

दिव्यांग आदिवासी महिला सुनीता को ‘थ्रर्ड डिग्री टॉर्चर’ देने की आरोपी BJP से निलंबित सीमा पात्रा गिरफ्तार

नई दिल्ली: बीजेपी से निलंबित और झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीमा पात्रा पर एक आदिवासी महिला को यातना देने का आरोप है। सीमा पात्रा पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। मेड सुनीता ने […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: बीजेपी से निलंबित और झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीमा पात्रा पर एक आदिवासी महिला को यातना देने का आरोप है। सीमा पात्रा पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। मेड सुनीता ने जो बातें बताई हैं वे थर्ड डिग्री टॉर्चर जैसी है। सुनीता ने कहा है कि उसे 8 साल के बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट होती थी।

अभी पढ़ें Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी, शोपियां में लश्कर के 3 आतंकी ढेर

मारपीट मामले में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को मामला जब सामने आया तो बीजेपी ने सीमा को पार्टी से संस्पेंड कर दिया।

सीमा पात्रा ने आदिवासी महिला को रांची के अशोक नगर अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। सुनीता के अनुसार, उसे गर्म तवे से जगह-जगह दागा गया है। लोहे के रॉड से उसके आगे के तीन-चार दांत तोड़ दिए गए गए। उसका खाना-पानी तक बंद कर दिया गया था। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के एक अफसर की सूचना पर रांची पुलिस ने उसे 22 अगस्त को सीमा पात्रा के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया था, लेकिन उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें अगले हफ्ते विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी

सुनीता आदिवासी समुदाय से आती हैं। सुनीता गुमला के एक गांव की रहने वाली है। करीब दस साल पहले वह रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा और बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा के घर मेड के तौर पर काम करने के लिए लाई गई थी। बाद में वह दिल्ली में रहनेवाली उनकी पुत्री वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई। दिल्ली से उनके तबादले के बाद सुनीता वापस रांची सीमा पात्रा के घर आई। यहां काम करते हुए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता रहा। उसने घर जाने की इजाजत मांगी तो पिटाई करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया गया।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 31, 2022 09:25 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola