दिल्ली: इंद्रलोक इलाके में खिलौना फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 14 गाड़ियों ने पाया काबू

fire broke out

नई दिल्ली: दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक खिलौना फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 14 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद डिविजनल फायर अफसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि देर रात हमें आग की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर दमकल की 14 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान खिलौना फैक्ट्री में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। उधर, आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात अचानक खिलौना फैक्ट्री से धुआं उठने लगा जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में भी इसी इलाके में लगी थी आग

बता दें कि पिछले साल सितंबर में इसी इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। बताया गया था कि इमारत के बेसमेंट में एक गोदाम था जहां प्लास्टिक से बने सामान रखे थे जिसमें अचानक आग लग गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ