Delhi Fire: दिल्ली के गांधीनगर मार्केट में आग का तांडव, आधा दर्जन से ज्यादा दुकाने और लाखों का माल जलकर खाक

Delhi Fire, Gandhi Nagar Cloth Market, Gandhi Nagar Fire, Gandhi Nagar Cloth Market Fire

नई दिल्ली: दशहरा के मौके पर दिल्ली में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। गांधीनगर मार्केट में एक शो रूम मे आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग ने अपने आस-पास की आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलती दमलक की गाड़िय़ा मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के करीब 45 गाड़ियों को लगाया गया और डेढ़ सौ से ज्यागा राहत बचावकर्मी इस काम में जुटे। जिस इलाके में आग लगी वहां जाने का रास्ता संकरा है जिससे आग पर काबू पाने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आग किस वजह से लगी इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और ईश्वर से सभी के सलामती की कामना की है।

धिकारियों के मुताबिक इस घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ है। क्राइम ब्रांच के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और हालत का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ