Dengue cases in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर डेंगू के मामलों में उछाल देखी जा रही है। पिछले सात दिनों में दिल्ली में डेंगू के 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के करीब 400 मामले आ चुके हैं। दिल्ली नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले इसी महीने में 17 सितंबर तक 152 मामले सामने आए। दिल्ली में 9 सितंबर तक डेंगू के 295 मामले दर्ज किए गए थे।
अभी पढ़ें – गांधीनगर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन
दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े
- इस साल 17 सितंबर तक दर्ज किए गए कुल 396 मामलों में से 75 पिछले महीने अगस्त में दर्ज किए गए थे।
- इस साल अब तक डेंगू से किसी की मौत की खबर नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक, डेंगू के नए मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच दर्ज किए जाते हैं और कभी-कभी मध्य दिसंबर तक भी नए मामले सामने आते हैं।
- नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल मौसम की वजह से इस साल सामान्य से ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए गए।
- पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2015 के बाद से सबसे अधिक थे।
अभी पढ़ें – Queen Elizabeth II Funeral: अंतिम संस्कार में यह कौन थे सबसे कम उम्र के दो शाही बच्चे, जानें
डेंगू के खतरे को ऐसे करें कम
- मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली चीजों का इस्तेमाल करें।
- मच्छरों के प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियों पर तार की जाली लगाएं।
- मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए सभी पानी की टंकियों और कंटेनरों को अच्छी तरह से लगे ढक्कन से ढक दें।
- मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए कमरे के कूलर को हर हफ्ते फिर से भरने से पहले खाली करें, साफ करें और सुखाएं। उपयोग करने से पहले कूलर के अंदरूनी हिस्से को पेंट करें।
- यूज में न आने वाले कंटेनर, टायर आदि को घर से हटा दें।
- मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए हर हफ्ते फूलदानों, पौधों के गमलों, चिड़ियों के गमलों में पानी बदलें।
- एक सप्ताह से अधिक समय तक घर से बाहर जाने पर टॉयलेट सीट को ढक कर रखें।
- डेंगू के बुखार के दौरान घर और अस्पताल में मच्छर के काटने से बचने और ट्रांसमिशन को रोकने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- दिन के समय एरोसोल, वेपोराइज़र (कॉइल/मैट) का प्रयोग करें।
- घरों और आसपास पानी जमा न होने दें।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
16 mins agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
28 mins agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
59 mins agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 hr agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 hr agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines