Arms Smuggling Module (Rahul Prakash): दिल्ली पुलिस की साउथ वेस्ट रेंज स्पेशल सेल ने सीमा पार हथियारों की तस्करी में शामिल एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल दुबई, पाकिस्तान, नेपाल और भारत से ऑपरेट हो रहा था। पकड़े गये आरोपी मोहम्मद ओवैस उर्फ शमशाद, मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद अदनान हुसैन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से जिगाना, बेरेटा सहित 12 सेमी-ऑटोमैटिक हाई क्वालिटी वाली पिस्तौलें बरामद की गई हैं।
वहीं, नेपाल से तस्करी कर स्लोवाकियाई पिस्तौल भी की गई। नेपाली पैसा और नेपाल का सिम कार्ड, बंदूकों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक स्पेशल लोहे का बक्सा, एक आई-20 कार, एक होंडा एक्टिवा और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
स्पेशल सेल का ऑपरेशन और ऐसे हुई अरेस्टिंग
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक पिछले कुछ समय में देखा गया है कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हीनियस क्राइम रिपोर्ट हुए हैं। जिसमें सोफिस्टिकेटेड वेपंस का इस्तेमाल क्रिमिनल और गैंगस्टर कर रहे हैं। ऐसे ही मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल का काम कर रही थी और जांच में साफ हुआ हथियार सीमा पार से दिल्ली में आ रहे हैं।
मामलों को देखते हुए स्पेशल सेल के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम को तैयार किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर मनेंदर सिंह, इंस्पेक्टर सुनील शर्मा, इंस्पेक्टर सोमिल शर्मा और इंस्पेक्टर नीरज को टास्क की जिम्मेदारी दी गई। और जब टीम ने जांच आगे बढ़ाई तो टेक्निकल सर्विलांस, इंटेलिजेंस और लोकल इनपुट की मदद से 25 जुलाई को एक इनपुट मिला की हथियार तस्कर ओवैस उर्फ शमशाद दिल्ली में अपने सहयोगियों को हथियारों की एक बड़ी खेप देने के लिए शांति वन के सामने, घाटा मस्जिद के पास आएगा।
घेरकर पकड़ा गया आरोपी
एसीपी संजय दत्त, सुनील और इंस्पेक्टर मनेंदर सिंह, नीरज कुमार, एसआई वसीक अहमद, एसआई राकेश तोमर, एसआई सुरेंद्र पाल, एएसआई रेशम, एएसआई विजय प्रताप, एएसआई उदय राम, एचसी सिकंदर, सीटी प्रशांत ने शांति वन के सामने घाटा मस्जिद के पास ट्रैप लगाया। दोपहर करीब 2:45 बजे मो. ओवैस उर्फ शमसाद जब वहां पहुंचा तो उसे घेरकर कार में पकड़ लिया गया। मौके से जिगाना और स्लोवाकियाई पिस्तौल सहित 10 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद किए। उसकी निशानदेही पर इसके बाकी साथियों को मो. अफरोज और अदनान हुसैन अंसारी को भी हजरत निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार किया गया।
लॉरेंस गैंग ने भी खरीदा हथियार
पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ में बताया वे अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क के एक्टिव मेंबर्स थे, जिसका नेतृत्व पहले शाहबाज अंसारी, निवासी खुर्जा, बुलंदशहर कर रहा था। इस नेटवर्क का इस्तेमाल लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए किया था
इस तरह गैंग देता था तस्करी अंजाम
शाहबाज अंसारी की गिरफ्तारी के बाद मो. ओवैस ने मॉड्यूल का काम संभाला और सीमा पार हथियारों की तस्करी शुरू कर दी और आरोपी मो. अदनान दुबई में अपने साथियों से संपर्क करेगा और हथियारों का ऑर्डर देगा, जो बदले में पाकिस्तान स्थित मॉड्यूल के अन्य सदस्यों को मांग बताएगा।
इस मॉड्यूल के पाकिस्तान में मौजूद मेंबर्स, ऑर्डर लेने के बाद, स्पेशली डिजाइन किये गए छिपे हुए लोहे के बक्से में नेपाल को एयर कार्गो द्वारा हथियारों की स्प्लाई करेंगे। एक बार जब खेप नेपाल पहुंच जाती है, तो इस मॉड्यूल के सदस्य द्वारा इसे आसानी से निकाल लिया जाएगा, क्योंकि नेपाल के कस्टम अधिकारी इस मॉड्यूल से समझौता कर लेते हैं। इसके बाद मो. ओवैस और मो. हथियारों को भारत तक पहुंचाने के लिए अफ़रोज़ भारत-नेपाल सीमा का फायदा उठाते हुए सड़क के रास्ते आता था
इनसे पूछताछ में साफ् हुआ वे एक ड्राई रन सहित चार खेप लाए थे। एक विदेशी पिस्तौल की कीमत लगभग 2-3 लाख होती है, और वे इसे दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अपराधियों और गैंगस्टरों को लगभग 7-8 लाख में बेचते थे।
यह भी पढ़ें: Nuh Violence: बजरंग दल और विहिप की रैलियों पर SC ने रोक लगाने से किया इंकार, तीन राज्यों को नोटिस जारी
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
14 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
2 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
14 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines