नई दिल्ली: प्रेमियों का महीना चल रहा है। कल 14 फरवरी है और पूरी दुनिया के प्रेमी वैलेंटाइन डे मानाएंगे। इस प्यार के मौसम में भी एक सिरफिरे ऐसी हरकत की है जिसे जानकर आप हिल जाएंगे। दरअसल मध्य प्रदेश के गुना में एक युवक ने एक छात्रा पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवक 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा से एकतरफा प्यार करता था।

विज्ञापन

छात्रा को स्कूल में गोली मारने के बाद युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि लड़की ने उसके प्रेम प्रस्ताव को नहीं माना है इस लिए मैं ऐसा करने जा रहा हूं। इस मामले के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए गुना के सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि दोपहर में युवक स्कूल पहुंचा। वहां फेयरवेल पार्टी चल रही थी।

विज्ञापन

स्कूल में जाकर मारी गोली

इस दौरान युवक ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन छात्रा ने उससे बात करने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने उसपर गोली चला दी। गोली लगने से छात्रा जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन

रेल पटरी मिला युवक का शव

पुलिस ने बताया कि रविवार के रात 8 बजे रेल पटरी पर युवक का शव मिला। मौत का कारण सिर में चोट है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। ये मामला गुना के नजूल कॉलोनी का है। लड़के ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने सुसाइड इस ली कि क्योंकि लड़की ने उसे ठुकरा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ