नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी। आप विधायक के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति में कथित अनियमितताओं, धन के दुरुपयोग और आधिकारिक पद के दुरुपयोग का आरोप है।
बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला खान को एक लाख रुपये के जमानती मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर जमानत दे दी।
16 सितंबर को किया गया था गिरफ्तार
राउज एवेन्यू की सीबीआई की विशेष अदालत ने वक्फ बोर्ड के फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आप विधायक अमानतुल्ला खान से पूछताछ के लिए हिरासत में भेज दिया थ। विधायक को 16 सितंबर को एसीबी ने गिरफ्तार किया था।
दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को अमानतुल्लाह खान के सहयोगियों के परिसरों के अलावा उनके आवास पर दिन भर की छापेमारी की थी। एसीबी ने अमानतुल्लाह खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। रेड के दौरान एसीबी की टीम को अवैध हथियार भी मिले।
बताया जा रहा है कि ये हथियार अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिले और ये लाइसेंसी नहीं हैं। एसीबी की टीम ने जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड की थी। इसके पहले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर लिखा “वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है, हमें #ACB ने बुलाया है, चलो फिर बुलावा आया है!” बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: MBBS की 17 छात्राओं को चूहों ने काटा, शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रबंधन
भारी मात्रा में मिला कैश
ACB के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान के मामले में साउथ दिल्ली की एक नई लोकेशन पर छापेमारी की गई जहां पर भारी मात्रा में कैश की बरामदगी हुई। इससे पहले एंटी करप्शन ब्रांच के मुताबिक, जिस हामिद अली के घर से पिस्टल बरामद हुई है, उसके खिलाफ साउथ ईस्ट जिले में ही मामला दर्ज कराया जा रहा है। वहीं एक लोकेशन पर सर्च करने के दौरान एंटी करप्शन ब्रांच के एक एसीपी के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी हुई जिसके एक मामला दर्ज किया गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
11 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
12 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
13 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
13 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines