अक्षय कुमार के नए विज्ञापन पर मचा बवाल, नितिन गडकरी से भी लोगों ने पूछे सवाल, जानें क्या है मामला

Nitin Gadkari

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के नए विज्ञापन पर बवाल हो गया है। दरअसल, ये विज्ञापन सड़क सुरक्षा से जुड़ा हुआ है जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं।

विज्ञापन

नितिन गडकरी के कैप्शन से ही पता चल जाता है कि इस विज्ञापन को जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है, लेकिन वीडियो के कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अक्षय कुमार का ये नया विज्ञापन दहेज को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

आखिर अक्षय के विज्ञापन पर विवाद क्यों

दरअसल, विज्ञापन में शादी के बाद लड़की की विदाई का सीन दिखाया गया है। इसमें अक्षय कुमार पुलिसकर्मी के गेटअप में दिख रहे हैं। विज्ञापन में वे दुल्हन के पिता को डांटते हुए दिख रहे हैं, वो भी इसलिए क्योंकि दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी को ऐसी कार में विदा किया है जिसमें केवल दो एयरबैग है।

विज्ञापन

विज्ञापन के कंटेंट से समझ आता है कि दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी को कार उपहार में दी है जिससे वो विदा होकर अपने ससुराल जा रही है, लेकिन दिक्कत ये है कि कार में सिर्फ दो एयरबैग है। अक्षय कुमार उन्हें छह एयरबैग वाली कार का सुझाव देते हैं। कुल मिलाकर विज्ञापन में सोशल मैसेज दिया गया है।

विज्ञापन

उधर, इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कुछ नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि विज्ञापन के जरिए दहेज प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है, चूंकि विज्ञापन सरकारी है, इसलिए सरकार पर भी दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया ‘समस्यात्मक’

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस विज्ञापन को समस्यात्मक बताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्रिएटिव कौन पास करता है? क्या सरकार कार के सुरक्षा पहलू को बढ़ावा देने के लिए पैसा खर्च कर रही है या इस विज्ञापन के माध्यम से दहेज की बुराई और आपराधिक कृत्य को बढ़ावा दे रही है?

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा, भारत सरकार को आधिकारिक तौर पर दहेज को बढ़ावा देते हुए देखना ठीक नहीं लगता है। सड़कों को ठीक करने के बजाय 6 एयर बैग और महंगी कारों पर जोर देकर जिम्मेदारी से बचने का अद्भुत तरीका।

विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस की प्रवक्त लवण्या भल्लाल ने कहा कि क्या यह दहेज का विज्ञापन है? करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल दहेज को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

बता दें कि भारत में सामने वाले यात्री और चालक के लिए एयरबैग अनिवार्य हैं। जनवरी 2022 में केंद्र सरकार ने प्रत्येक कार में छह एयरबैग अनिवार्य कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ