सौरभ कुमार, पटना: बिहार में नया संवैधानिक संकट पैदा होता दिख रहा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। विजय कमार सिन्हा ने कहा कि है कि उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियमों और प्रावधानों के खिलाफ है, इसलिए वे अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने पद से इस्तीफा भी नहीं दूंगा।
अभी पढ़ें – तेलंगाना: भाजपा विधायक टी राजा के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
विजय सिन्हा ने क्या कहा…
विजय सिन्हा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव संसदीय नियम और प्रावधान के तहत नहीं लाया गया है। यह नियम के अनुकूल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि नोटिस में मेरे खिलाफ निराधार आरोप लगाए गए हैं और वो व्यक्तिगत भी हैं। सिन्हा ने कहा कि मेरे आचरण को तानाशाह बताया गया, ये तथ्यहीन आरोप हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं त्याग पत्र देता हूं तो ये संसदीय परम्परा पर आक्षेप होगा। मेरे विरुद्ध लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर मैं इस्तीफा नही दूंगा, मैं सदन में अपनी बात रखूंगा।
10 अगस्त को लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव
बता दें कि बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनने के दिन यानि 10 अगस्त को बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भाजपा के हैं। सूबे में जब जेडीयू-राजद और कांग्रेस की नई सरकार बनी तो विजय सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया।
आखिर क्या कहता है संवैधानिक नियम
जानकारी के मुताबिक, जो संवैधानिक नियम है, उसके मुताबिक अगर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो नोटिस के 14 दिनों के अंदर उस पर चर्चा और वोटिंग करानी होती है। इस बीच ये चर्चा चल रही थी कि चूंकि सदन में बीजेपी बड़े अंतर से अल्पमत में है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष खुद पद से इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन अध्यक्ष खामोशी से बैठे रहे। लिहाजा कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी थी।
अभी पढ़ें – Rajeev Shukla: कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला का दावा, बोले- आनंद शर्मा पार्टी से असंतुष्ट नहीं हैं
मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सबसे बड़ा दांव खेल दिया। विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियमों के अनुकूल नहीं है इसलिए वे इसे खारिज कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे इस्तीफा भी नहीं देने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
1 hr agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
2 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
2 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
6 hrs agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
6 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
7 hrs ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
7 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
7 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines